Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

कीटनाशक दवाओं का हुआ छिड़काव

जनवाणी संवादाता |

स्योहारा: सरकार द्वारा लगातार कोरोना वायरस व संचारी रोगों को लेकर समय-समय पर अभियान चलाए जा रहे है। इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी व नगर पालिकाध्यक्ष के निर्देशन में नगर के अनेक वार्डों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया।

स्योहारा में संचारी रोगों के प्रति नगर को सुरक्षित करने की मुहिम के तहत अधिशासी अधिकारी एपी पांडे व पालिकाध्यक्ष अख़्तर जलील के दिशा निर्देश में नगर भर में कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। इसी के चलते वार्ड दस में एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया।

पालिकाध्यक्ष अख़्तर जलील ने कहा कि नगर को रोग मुक्त कराने हेतु हर रोज नगर के वार्ड में छिड़काव कराने का प्रयास किया जाएगा और लोगों को संचारी रोगों से सचेत रहने व जागरूक करने के लिए भी आह्वान किया जाएगा ताकि हमारा नगर रोग मुक्त हो जाए और कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारी से बचने के लिए भी हम लोग सतर्क रहें।

प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह के छिड़काव नगर भर के हर वार्ड व गलियों में करते हुए नगर को रोग मुक्त रखने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img