जनवाणी संवाददाता |
शामली: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधान परिषद के पूर्व सदस्य स्वर्गीय एसआरएस यादव उर्फ बाबूजी को द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
बुधवार को नगर के माजरा रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर पूर्व विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव उर्फ बाबूजी की द्वितीय पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सदस्य योजना आयोग प्रोफेसर सुधीर पंवार ने भेजे संदेश में श्रद्धांजलि ज्ञापित करते हुए कहा कि बाबूजी समाजवादी पार्टी के चलते-फिरते एनसाइक्लोपीडिया थे। छोटी से छोटी घटनाएं भी उनकी स्मृति में रहती थी। सपा में आने से पहले बाबूजी ने प्रशासनिक सेवा के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था।
इस अवसर पर सलेक चंद, चौधरी धर्मवीर निर्वाल, खुशनूद, ओमपाल चौधरी, सुधीर बालियान, राजन तेजान, गोपाल कश्यप, अर्जुन सिंह, संजीव राझड, राशिद अली, अंकित कुमार, प्रशांत चौधरी आदि उपस्थित रहे।

