Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

छात्रों की आपसी कलह में हुई चाकूबाजी, 5 घायल अस्पताल में भर्ती

जनवाणी ब्यूरो।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में हड़कंप मचा देने वाली एक खबर सामने आई है। ज्ञात हुआ है कि 12वीं क्लास का पेपर देकर आ रहे लड़कों में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया है। इसी दौरान छात्रों ने चाकू से एक दूसरे पर हमला कर दिया, इस चाकूबाजी की घटना में 5 छात्र घायल हो गए हैं। फ़िलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जानकारी लगने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही 6 आरोपित छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है। उधर, दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img