Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

स्टांप घोटाला: बिहार में मिली विशाल वर्मा की लोकेशन

  • 100 करोड़ से ज्यादा का है स्टांप का घोटाला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: करोड़ों के स्टांप घोटाले में वांटेड चल रहे विशाल वर्मा की लोकेशन पुलिस को बिहार में मिली। पुलिस का कहना है कि विशाल वर्मा को ट्रेस कर लिया गया है। जल्दी से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जबकि व्यापार मंडल के नेता जीतू नागपाल का कहना है कि सारे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी और उन्होंने मांग की है कि इस घोटाले की सीबीआई जांच हो, जिससे लिपिक और भी उप निबंधक अधिकारी के नाम का खुलासा हो सके।

बताया गया है कि स्टांप घोटाले में वांटेड चल रहे विशाल वर्मा का पुलिस ने कई मुकदमों में नाम खोल दिया है इसके साथ कई अलग-अलग लोगों ने भी मुकदमा लिख कर विशाल वर्मा को नाम दर्ज किया है। सिविल लाइन थाने में पुलिस ने स्टांप घोटाले को लेकर कई अन्य मुकदमों में भी इसका नाम खोला है। कई दिन बीतने के बाद भी विशाल वर्मा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। विशाल वर्मा की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई जो विशाल वर्मा की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि विशाल वर्मा की लोकेशन बिहार में मिली है और एक पुलिस टीम बिहार भेज दी गई है।

04a 1

2000 लोगों को मिले हैं नोटिस

जीतू नागपाल का कहना है कि मेरठ के रहने वाले 2000 लोगों को उपनिबंधक विभाग ने नोटिस जारी किया है कि उनके स्टांप नकली हैं, जबकि उन्होंने यह स्टांप विशाल वर्मा से खरीदें और रजिस्ट्री करने से पहले स्टांप की जांच उपनिबंधक कार्यालय में की गई। इसके बावजूद फर्जी स्टांप पेपरों से रजिस्ट्री कर दी गई। अब बेनामा करने वालों से नोटिस भेज कर उपनिवंधक विभाग वसूली कर रहा है। जिससे लोग काफी परेशान हो गए हैं और वह कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

एसआईटी को कई सुबूत मिले

स्टांप घोटाले के आरोपी की गिरफ्तारी और दर्ज व मुकदमे की जांच के लिए एसएसपी डा. विपिन ताडा ने अपने स्तर से एसआईटी का गठन किया है जिसके नोडल अधिकारी एसपी क्राइम को बनाया गया है एसपी क्राइम ने सारे मामले की जांच की और उपनिबंधक कार्यालय में जाकर कर्मचारियों से पूछताछ की और कई लोगों के बयान भी नोट किया। एसपी क्राइम अविनाश कुमार का कहना है कि स्टांप घोटाले में दर्ज हुए मुकदमों की जांच शुरू कर दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव से मिले व्यापारी

मेरठ व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीतू नागपाल बुधवार कोभाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव डा. यशपाल चौधरी से मिले। उन्होंने मेरठ में हुए स्टांप घोटाले की सारी जानकारी उन्हें दी। उन्होंने कहा कि जल्दी इस मामले में लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी और सारे मामले को सीबीआई में ट्रांसफर करवाया जाएगा। मेरठ व्यापार मंडल के व्यापारी पीड़ित पक्ष के साथ एसएसपी से मुलाकात करेंगे। अपने पक्ष को रखकर आरोपी विशाल वर्मा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाएंगे। सुनवाई नहीं हुई तो 25 नवंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलेंगे।

450 मुकदमे हो चुके दर्ज

एआईजी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि मेरठ में स्टांप को लेकर 450 मुकदमे दर्ज हैं और कुल मिलाकर और रिकॉर्ड 7.30 करोड़ रुपये का स्टांप घोटाला हुआ है। इस घोटाले की जांच एसआईटी टीम कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img