Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को लेकर अयोध्या के द रामायना होटल में भाजपा उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद गीता शाक्य जी द्वारा की गई। भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आगामी कार्य योजनाओं व संगठन द्वारा क्रियान्वयन किए गए कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों व क्षेत्रीय अध्यक्षों की उपस्थिति में आयोजित इस समीक्षा बैठक में केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के हितों के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा के साथ आगामी कार्यक्रम की समीक्षा की गई। आदरणीय धर्मपाल ने पदाधिकारियों में ऊर्जा का प्रसार करते हुए कहा कि ना महिला बेचारी हैं ना वह कमजोर हैं वह सृष्टि की जन्म दात्री हैं।

समाज में नेतृत्व का भाव पहले से अधिक बढ़ा है, आज आवश्कता है हर बूथ पर महिला शक्ति की मजबूत टीम खड़ी हो, आज पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बहुत बढ़ी है। आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है बहनें सुरक्षित हैं I ऐसे में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह विपक्षियों के छलावे से लोगों को बचाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं I पिछले 9 वर्षों में 7 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी है। इन स्वयं सहायता समूहों ने 6.25 लाख करोड़ रुपये को ऋण लिया है।I

आज हमारी बेटियाँ सेना में जाकर देश की सुरक्षा करती दिखाई दे रही है। बहने जितना अधिक संगठनात्मक प्रवास करेंगी उतना ही पार्टी को लाभ होगा I अतः उन्हें मजबूती के साथ संगठन के पक्ष को जनता तक पहुंचाना होगा और उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष में होने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती के साथ स्थापित करना होगा।
समीक्षा बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी व क्षेत्रीय अध्यक्ष बहनें मौजूद रही। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय बहादुर पाठक प्रभारी महिला मोर्चा व सह प्रभारी अंजुला माहोर, प्रदेश महामंत्री रश्मि रावल, कृतिका अग्रवाल ,ऊषा मौर्य द्वारा भी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img