Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

स्टेशन मास्टर को मिला धमकी भरा पत्र, बम से उड़ाएंगे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सिटी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को एक अज्ञात धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें कहा गया है कि हम जिहादियों को मारेंगे और शहर में हिन्दू मुस्लिम दंगा कराएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले इस धमकी भरे पत्र के मिलने से हड़कंप मच गया और पूरे जोन में हाई अलर्ट कर दिया गया। देर रात स्टेशन पर कड़ी चेकिंग कराई गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 नवंबर को कृषि विश्वविद्यालय में पैरालंपिक खिलाड़ियों का सम्मान करने आ रहे हैं। इसके लिये प्रदेश के सभी जनपदों से विकलांग खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। स्टेशन मास्टर को सुबह के वक्त धमकी भरा पत्र मिलने के बाद खुफिया एजेंसी अलर्ट मोड पर आ गई और आनन फानन में पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई।

इसके बाद पत्र की जांच शुरु कर दी गई। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले इस तरह के धमकी भरे पत्र को देखते हुए प्रशासन ने रेलवे अधिकारियों को अलर्ट कर दिया। इसके बाद मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, और अन्य जिलों के सभी स्टेशनों पर अलर्ट कर दिया गया ।

15 7

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि ट्रेनों में भी चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन पर इंस्पेक्टर जीआरपी विजयकांत सत्थार्थ ने भी चेकिंग अभियान चलाया। एसपी सिटी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। वही कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पैरालंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

इससे पहले मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, एडीजी जोन राजीव सभरवाल, आईजी रेंज प्रवीण कुमार और एसएसपी प्रभाकर चौधरी कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं। वहीं भैंसाली बस अड्डा, सोहराब गेट बस डिपो में भी चेकिंग अभियान चलाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img