Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

विधि विधान से स्थापित की शनिदेव की मूर्ति

  • 15 दिन पूर्व शरारती तत्वों ने मूर्ति को कर दिया था खंडित

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: 15 दिन पूर्व किसी शरारती तत्व द्वारा खंडित की गई शनि देव की मूर्ति के स्थान पर काली के मंदिर में नई मूर्ति विधि विधान पूर्वक स्थापित की गई। नगर वासियों के सहयोग से शनिवार को पूजा अर्चना के बाद रामलीला ग्राउंड तिराहे स्थित काली मंदिर से शुरू हुई शनि देव की मूर्ति की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस मंदिर पहुंची।

जहां बाबा बालक नाथ द्वारा विधि विधान से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराकर शनि देव की नई मूर्ति को स्थापित कराया गया। शोभायात्रा में बाबा सेवा नाथ, गंगा नाथ, तारा नाथ, रामनिवास, धीरज नाथ, करन सिंह के अतिरिक्त नंदलाल, शीतल जोशी, पंडित पिंटू आदि धर्म प्रेमी नगरवासी शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि 15 दिन पूर्व शरारती तत्वों द्वारा मंदिर में स्थापित शनि देव की मूर्ति को खंडित कर दिया गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस मूर्ति खंडित करने वाले शरारती तत्वों को आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। शनिवार को नगर वासियों के सहयोग से मंदिर में शनिदेव की नई मूर्ति स्थापित कर दी गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img