जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सिलिगुड़ी में रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ पदयात्रा निकालेंगी। चुनावों की तारीखों का एलान होते ही ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर होने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। इससे पहले पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से ममता बनर्जी ने स्कूटी चलाकर विरोध जताया था।
आज ममता बनर्जी रसोई गैस के खिलाफ सिलिगुड़ी में विरोध प्रदर्शन करेंगी और पदयात्रा निकालेंगी। ममता बनर्जी ने शनिवार को एलान किया था कि सात मार्च को वो रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी। टीएमसी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ पदयात्रा निकालेंगी।
West Bengal: Chief Minister Mamata Banerjee will hold 'Padyatra' against the LPG price hike in Siliguri today pic.twitter.com/DBWCM6bcsw
— ANI (@ANI) March 7, 2021
उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी इस दौरा दार्जिलिंग मोर, सिलिगुड़ी में महिलाओं के साथ पदयात्रा का आयोजन करेंगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये का इजाफा हुआ है।
फरवरी में अब तक 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम 125 रुपये बढ़ चुके हैं। 25 फरवरी को रसोई गैस की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा हुआ था, यह तीसरी बार था जब फरवरी महीने में रसोई गैस के दाम बढ़े हो। इससे पहले चार फरवरी और 14 फरवरी को रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी हुई थी।

