Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

रंगों से परहेज है तो घर में रहें: सीओ अजय अग्रवाल

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: नगर थाना प्रांगण में होली के अवसर पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सीओ धामपुर ने कहा कि अगर किसी को रंग से परहेज है तो वह घर में रहे और कोई भी सज्जन किसी अनजान पन रंग न डाले।

यहां नगर थाना कोतवाली प्रांगण में मंगलवार शाम को होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक में बोलते हुए सीओ धामपुर अजय अग्रवाल ने कहा की होली रंगों का त्योहार है इसे हमें मिलकर मनाना चाहिए अगर भूल चूक से किसी अनजान व्यक्ति के ऊपर रंग गिर जाए तो वह उस बात को तूल न दें और कोई भी रंग खेलने वाला व्यक्ति जानबूझकर किसी की भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से उस पर रंग ना डालें।

जिसे रंग से परहेज है वह रंग के वक्त घरों से बाहर ना निकले ।इस अवसर पर चेयर पर्सन पुत्र राजा अंसारी ने कहा कि होली के पर्व पर पालिका की ओर से पानी वह सफाई की पूरी व्यवस्था की जाएगी वही कोतवाल जयकुमार ने सभी को आश्वासन दिया की होली के जुलूस में किसी को भी हुड़दंग नहीं करने दिया जाएगा और किसी भी अफवाह की सूचना पुलिस को दें।

18 19

पुलिस फौरन मौके पर जाकर मामले की जांच करेगी किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें उन्होंने कहा कि पूरे जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। जो भी असामाजिक तत्व रंग में भंग डालेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस अवसर पर चेयर पर्सन पुत्र राजा अंसारी, गुलाम साबिर सिद्दीकी, सभासद विसाल हाशमी, मोहम्मद अकरम, रियासत उर्फ बोंटिस सिद्दीकी, वहाब कुरैशी हाजी संजय शर्मा, वैभव गोयल, अंकुर जैन, शगुन वर्मा, मोहम्मद शमी, शहर इंचार्ज बबलू सिंह, दरोगा रामेश्वर सिंह, दरोगा मानसिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img