जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: आज बुधवार को सिपाही भर्ती पेपर लीक केस के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को एसटीएफ मेरठ ने को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि राजीव नयन मिश्रा पुत्र स्व. दीनानाथ मिश्रा प्रयागराज के थाना मेजा ग्राम अमोरा का रहने वाला है। वर्तमान में वह भरतनगर जेके रोड भोपाल में रह रहा था।
अभियुक्त राजीव थाना कंकरखेड़ा मेरठ के केस क्राइम 166/24 अन्तर्गत धारा 420/467/468/471/120B IPC 2/3/7/8/9 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम में वांछित चल रहा था।
राजीव नयन मिश्रा एनएचएम घोटाले में ग्वालियर और यूपी टेट पेपर लीक में कौशांबी से जेल जा चुका है। पेपर लीक मामले में अब तक मेरठ एसटीएफ की टीम 54 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

