Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

वैश्विक संकेतों और IT Share की मजबूती से शेयर बाजार में उछाल,Sunsex 191 अंक चढ़ा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दो दिन की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को मजबूती के साथ शुरुआत की। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझानों और आईटी क्षेत्र में खरीदारी से निवेशकों का भरोसा लौटा, जिससे प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर खुले।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 191 अंकों की बढ़त के साथ 82,250.42 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 64.9 अंक चढ़कर 25,010.35 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

किसे फायदा-किसे नुकसान?

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा फायदे में कारोबार करते दिखाई दिए। पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और नेस्ले लाल निशान पर देखे गए। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 525.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

बाजारों का हाल?

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स ?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, ‘निकट भविष्य में बाजार के स्थिरता की ओर जाने की संभावना है। उच्च मूल्यांकन से तेजी पर लगाम लगेगी और संस्थागत बिकवाली बढ़ेगी। यह सोमवार को संस्थागत गतिविधि से स्पष्ट था, जब एफआईआई और डीआईआई (घरेलू संस्थागत निवेशक) दोनों ही मामूली रूप से बिकवाली कर रहे थे।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img