Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय सूचकांकों ने आज तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200 अंक उछलकर खुला, तो एनएसई का निफ्टी भी बढ़त के साथ 17500 के स्तर को पार पहुंच गया।

सेंसेक्स ने 202.10 अंक या 0.34 फीसदी बढ़कर 58,851.78 पर और निफ्टी ने 57.40 अंक या 0.33 फीसदी ऊपर 17527.20 पर कारोबार शुरू किया।

इन शेयरों में दिखाई दी तेजी

कारोबार शुरू होते ही लगभग 1409 शेयरों में तेजी आई, 359 शेयरों में गिरावट आई और 73 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इस दौरान निफ्टी पर एमएंडएम, बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख लाभ में थे, जबकि टीसीएस, हिंडाल्को, एचडीएफसी बैंक, डिविस लैब्स और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट दिख रही है।

जोरदार बढ़त लेकर बंद हुआ था बाजार

बुधवार को कारोबार खत्म होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1016.03 अंक या 1.76 फीसदी की उछाल के साथ 58,649.68 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार करते हुए 293.05 अंक या 1.71 फीसदी की तेजी लेकर 17,469.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img