Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

Share Market: शेयर मार्केट की हरियाली के साथ शुरूआत,जाने सेंसेक्स और निफ्टी के हाल

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज सोमवार पांच मई को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर मार्केट की शुरूआत हर निशान पर हुई है। बताया जा रहा है कि, शुरूआत में सेंसेक्स 386.95 अंक चढ़कर 80,888.94 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 114.05 अंक बढ़कर 24,460.75 अंक पर पहुंच गया। इस सकारात्मक रवैये ने निवेशकों के चेहरे पर खिलखिलाहट ला दी है। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपया 19 पैसे बढ़कर 84.38 पर पहुंच गया है।

बाजार में आई तेजी

विदेशी फंडों के निरंतर प्रवाह, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और अमेरिकी बाजारों में मजबूत रुझानों के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सूचकांक शुरुआती कारोबार में 386.95 अंक चढ़कर 80,888.94 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 114.05 अंक बढ़कर 24,460.75 पर पहुंच गया।

किसको फायदा-किसे नुकसान?

सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, टाइटन और टाटा मोटर्स फायदे में दिखाई दिए। कोटक महिंद्रा बैंक में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई, क्योंकि कंपनी ने वित्त वर्ष 25 की मार्च तिमाही के लिए समेकित शुद्ध लाभ में 7.57 फीसदी की गिरावट दर्ज की।

यह 4,933 करोड़ रुपये बताया गया। 30 शेयरों वाले इस पैक में भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी और नेस्ले भी पिछड़ते दिखे। भारतीय स्टेट बैंक में करीब 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि जनवरी-मार्च तिमाही के लिए समेकित शुद्ध लाभ में 8.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img