Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Share Market Today: शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत, अदाणी समूह के शेयरों में जबरदस्त उछाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार सुबह शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 264.36 अंकों की कमजोरी के साथ 82,749.60 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 65 अंकों की गिरावट के साथ 25,358.60 पर कारोबार करता दिखा।

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत और निवेशकों की सतर्क रणनीति के चलते बाजार में बिकवाली का माहौल बना रहा। खासतौर पर बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में गिरावट ने बाजार को दबाव में रखा।

गिरावट वाले शेयर

सेंसेक्स में शामिल जिन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें टीसीएस, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल टेक शामिल रहीं। धातु और एफएमसीजी शेयरों में भी हल्की नरमी देखने को मिली।

हल्की मजबूती वाले सेक्टर

हालांकि, ऑटो और फार्मा सेक्टर के कुछ शेयरों में थोड़ी बहुत मजबूती दर्ज की गई। वहीं लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और एनटीपीसी जैसे शेयरों में भी तेजी रही।

अदाणी समूह के शेयरों में बड़ी छलांग

शुक्रवार को अदाणी समूह के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई। सेबी द्वारा हिंडनबर्ग मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद निवेशकों का भरोसा लौटा और अदाणी के शेयर हरे निशान में नजर आए।

अदाणी टोटल गैस: 13.27% की तेजी

अदाणी पावर: 8.89% की तेजी

अदाणी ग्रीन एनर्जी: 5.45% की तेजी

अदाणी एंटरप्राइजेज: 5.23% की तेजी

पिछला सत्र कैसा रहा था?

गुरुवार को बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 320.25 अंक (0.39%) की बढ़त के साथ 83,013.96 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 93.35 अंक (0.37%) चढ़कर 25,423.60 पर पहुंचा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img