जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एसपी बिजनौर के आदेश पर हरकत में आई थाना नजीबाबाद की पुलिस ने चोरी की गयी जेसीबी को बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक आरोपी फरार हो गया। आरोपियों ने जेसीबी को चोरी कर बेच दिया था।
पुलिस अधीक्षक डा.धर्मवीर सिंह ने बुधवार को साहनपुर कृषि फार्म से 4 जुलाई 2019 को एक जेसीबी चोरी हो गई थी। नजीबाबाद पुलिस ने इस चोरी में आरोपित अभियुक्त जुबैर, आमिर, सोनू व अरमान को हर्षवाड़ा ईदगाह गेट से बुधवार को चोरी की गयी जेसीबी सहित गिरफ्तार किया।
जेसीबी के मालिक इकबाल खान पुत्र युनूस खान ने पुलिस में दर्ज की गयी रिपोर्ट में बताया कि अपनी जेसीबी मशीन अपने दोस्त राहुल पुत्र दीनू के संतोकी नगर साहनपुर स्थित कृ षि फार्म में खड़ी कर गया था। जहां से चार जुलाई का जेसीबी चोरी कर ली गयी।
एसपी बिजनौर ने इस चोरी को गंभीरता से लेते हुए नजीबाबाद पुलिस को केस सुलझाने के सख्त निर्देश दिये थे। इसी क्र म में बुधवार को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर चार आरोपी जुबैर पुत्र मौ. जाबिर निवासी ग्राम सैदपुरी नाईपुरा थाना हीमपुर दीपा, आमिर पुत्र वकील अहमद निवासी ग्राम इनायतपुर थाना बढ़ापुर, सोनू कु मार पुत्र चमन सिंह निवासी ग्राम दोदराजपुर थाना बढ़ापुर, अरमान पुत्र मो. इरफान निवासी ग्राम हसनपुर थाना डिडौली अमरोहा को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी दीपक पुत्र केलाश निवासी ग्राम बैगपुर शादी उर्फ रामपुर कोतवाली फरार हो गया। एसपी नें बताया कि फरार आरोपी दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयासरत है। पुलिस कोे पूछताछ में जुबैर ने बताया कि बरामद जेसीबी अपने साथी दीपक व उपरोक्त के साथ चार जुलाई को नहर पटरी के किनारे फार्म से शाम के समय चोरी की थी।
जुबैर ने बताया कि वर्ष 2018 में कांशीपुर में देहरादून राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर कार्य चल रहा था। उस समय महेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह ग्राम खैमपुर थाना मुखानी नैनीताल की जेसीबी पर ड्राइवरी करता था। इस दौरान महेंद्र सिंह की जेसीबी एक लाख रुपये महीने पर ली थी। महेंद्र सिंह ने आरीस व अन्य कागजात दिए थे।
दोनों में झगड़े के बाद जेसीब थाना हीमपुर दीपा बिजनौर में खड़ी कर दी थी। बाद में महेंद्र सिंह से फैसला हो गया था। महेंद्रसिंह जेसीबी ले गए थे। उस जेसीबी की कंप्यूटरराइज्ड रंगीन आरसी रह गई थी।
आरोपियों ने महेंद्र सिंह की जेसीबी का नंबर, चेसिस नंबर व इंजन नंबर नजीबाबाद से चोरी की जेसीबी पर कूट रचित नंबर खुदवाकर अरमान पुत्र इरफान निवासी हसनपुर थाना डिडौली को बेच दी थी। अरमान को जेसीबी चोरी की बताकर बेची गई थी।
इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शर्मा, रामवीर शर्मा, राजवीर शर्मा, सुधीर कुमार, नवीन कुमार, सुशील कुमार व सोहनवीर मौजूद रहें।

