जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर गुजरात के वडोदरा में पत्थरबाज़ी होने कि खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, रामनवमी के मौके पर कुछ शरारती तत्वों ने शोभायात्रा में पत्थर फेंके है। इसके बाद लोगो में हड़कंप मच गया।
उधर, वडोदरा के डीसीपी यशपाल जगनिया ने बताया कि, “वडोदरा सिटी थाना क्षेत्र में एक मस्जिद के सामने दो गुटों के बीच टकराव हुआ था।
लेकिन कोई तोड़-फोड़ नहीं हुई है, मस्जिद के सामने से जब यात्रा निकल रही थी तब कुछ लोग एकत्रित हो गए थे लेकिन उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया। इलाके में शांति है, शोभा यात्रा आगे निकल चुकी है।