Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

वारंट तामील कराने गई पुलिस पर पथराव आंखों में झोंकी मिर्ची

  • चार युवतियों सहित पांच को पुलिस ने लिया हिरासत में

जनवाणी संवादाता |

नहटौर: वारंट तामील कराने गई पुलिस पर आरोपियों ने पथराव करते हुए आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और चार मुख्य आरोपी फरार हो गए।पुलिस ने मौके से चार युवतियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है पांच का चालान कर दिया।

गांव अलीनगर निवासी निजामुद्दीन की पुत्री शमीना करीब छह माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। उसने बिलारी मुरादाबाद निवासी शारुख से निकाह व कोर्ट मैरिज कर लिया था और वह प्रेमी के घर ही रह रही थी। उसके बाद लड़की पक्ष उसे समझा बुझाकर अपने साथ ले आया था।

जिसके बाद लड़की को उसके प्रेमी के साथ नहीं भेजने पर वह हाईकोर्ट पहुंच गया था। हाईकोर्ट ने इस मामले में लड़की पक्ष को तामील किया। लेकिन वह हाईकोर्ट में हाजिर नहीं हुए हैं। लड़की व उसके परिवार के तीन लोगों के हाईकोर्ट ने वारंट जारी किया था।

10 16

बुधवार की रात कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ वारंट तामील कराने के लिए ग्राम प्रधान पति इसरार अहमद के साथ आरोपी के घर गई थी।बताया जा रहा है कि परिवार के लोग घर से फरार होने की फिराक में थे।

जिस कारण उन्होंने पुलिस से अभद्र व्यवहार करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंकते हुए मुख्य आरोपी शमीना पुत्री निजामुद्दीन, निजामुद्दीन पुत्र अब्दुल शकूर, अजीमुद्दीन व एजाजुद्दीन पुत्र निजामिद्दीन फरार हो गए।

पथराव में एसएसआई व एक पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस पर पथराव की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर एसपी देहात संजय कुमार, सीओ धामपुर अजय अग्रवाल, सीओ नगीना सहित हल्दौर, कोतवाली देहात, नूरपुर, धामपुर, नगीना सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुचीं।

पुलिस ने मौके से अकील पुत्र निजामुद्दीन, वकीला पत्नी निजामिद्दीन, जीनत, मोबिना व रुक्किया पुत्रीगण निजामुद्दीन सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद चारों महिलाओं को रात्रि में ही बिजनौर महिला थाना भेज दिया गया।

पुलिस ने 10 नामजदों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है।

कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी आकिल, वकीला, जीनत, मोबिना, रुक्किया, अलाउद्दीन, जमालुद्दीन, निजामुद्दीन, अजीमुद्दीन व एजाज के विरुद्ध धारा 147, 148, 323, 504, 506, 336, 332, 353 व 7 सीएल एक्ट में मुदकमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पांच को मौके से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल गांव में शांति है। गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img