Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

फाल्गुनी मेला में लापरवाही मिली तो होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

  • पुरामहादेव मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय मेले को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित
  • एडीजी व आईजी ने पुरामहादेव मेले को लेकर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

जनवाणी संवाददाता |

बालैनी: पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारी अभी से तैयारी पूर्ण कर ले। यदि किसी ने इसमें लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए कोई भी बिना बताए ड्यूटी से अनुपस्थित न रहे। वहीं एडीजी व आईजी ने भी पहुंचकर मेले मेें सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और पुलिस को सख्त निर्देश दिए।

09 11

क्षेत्र के पुरा गांव स्थित परशुरामेश्वरम महादेव मंदिर पुरा पर लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले को लेकर मंगलवार को डीएम और एसपी ने बैठक ली। डीएम राजकमल यादव ने कहा कि ड्यूटी दो शिफ्ट में रहेगी। पहली शिफ्ट वाला ड्यूटी तभी छोडे जब दूसरी शिफ्ट वाला आ जाये। सभी अपने ड्यूटी प्वाइंट को पहले से ही चेक कर ले और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी आपस में सम्पर्क में रहे। किसी भी असमाजिक तत्व को देखे तो तुरंत इसकी सूचना अपने आलाधिकारी को दे।

छोटी घटनाओ को भी हल्के में ना ले कोई भी घटना हो तो तुरंत आलाधिकारी को सूचना करें और सभी ये बात ध्यान में रखे के पुरा मंदिर पर आने वाले सभी कांवड़ियों और शिवभक्तों के साथ विन्रमता के साथ पेश आये और सबीवी का जलाभिषेक शांति के साथ कराने कि कोशिश करें। कोई भी बड़ा वाहन मेला क्षेत्र में नहीं आयेगा।

08 11

एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि सभी अपनी ड्यूटी पर मुस्तेदी के साथ रहे और लगातार अपने अधिकारियों के सम्पर्क में रहे और ड्यूटी पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मी अपने पास एम्बुलेंस के ड्राईवर का नम्बर अपने पास रखे और ये भी नोट रखे के एम्बुलेंस कहां-कहां खड़ी है।

जरूरत पड़ने पर अपने निकट वाली एम्बुलेंस से सम्पर्क करे। सभी अपनी ड्यूटी सही ढंग से करे लापरवाही मिलने पर कड़ी कायेर्वाही की जाएगी। इस अवसर पर एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, एडीएम अमित कुमार, एसडीएम अनुभव सिंह, पंडित जयभगवान शर्मा, सराय चेयरमैन डा. मांगेराम यादव आदि मौजूद रहे।

10 10

एडीजी व आईजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

महाशिवरात्री के अवसर पर क्षेत्र के पुरा गांव स्थित पुरा महादेव मंदिर पर 10 से 12 मार्च तक लगने वाले फाल्गुनी मेले की तैयारिया जोर-शोर से चल रही है। मंगलवार दोपहर एडीजी राजीव सब्बरवाल और आईजी प्रवीण कुमार पुरा महादेव पहुंचे। एडीजी और आईजी ने मंदिर के आने जाने वाले रास्तों, बेरिकेडिंग, मेला कोतवाली, पार्किंग, कांवड़ियों के ठहरने के स्थान, सीसीटीवी कैमरों, गर्भ गृह का निरीक्षण किया और मंदिर समिति से मेले को सफल बनाने के लिये विचार विमर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

एडीजी और आईजी ने कहा कि अपनी सभी तैयारियां मेला शुरू होने से पहले पूरी कर कर ले और मेले को दौरान ध्यान रखे कि सभी शिवभक्तों का जलाभिषेक शांतिपूर्वक हो। कांवड़ियों के साथ प्रेमभाव से पेश आये अगर कोई बात होती है तो उन्हें समझाकर शांत करे।अपनी ड्यूटी संयम और मुस्तेदी के साथ करें। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर उनके साथ डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img