Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

सफाईकर्मियों के हड़ताल से नगर में लगे कूड़े के ढेर

  • सफाई व्यवस्था ठप होने से लोगों करना पड़ रहा है परेशानी का सामना

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: बुधवार को तीसरे दिन भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे । इससे नगर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है और सड़कों व गलियों में कूड़े के ढ़ेर लग गए है। सफाई व्यवस्था ठप होने से लोगों को भी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। नगर में सफाई न होने से गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। काम पर लौटने के लिए नगर पालिका ने सफाई कर्मियों को नोटिस जारी किए हैं लेकिन इसके बाद भी सफाई कर्मचारी काम पर नहीं लौटे हैं। नगर पालिका अधिकारियों को गुरूवार को समस्या का कोई न कोई हल निकल जाने की उम्मीद है।

बताते चले कि करीब दो सप्ताह पूर्व नगर पालिका बोर्ड ने कार्यवाहक सफाई नायक सतीश कुमार को निलम्बित कर दिया था। सफाई नायक पर सभासदों व नागरिकों से अभद्रता करने तथा अघिकारियों के फोन न उठाने का आरोप था। जिसके चलते उन्हें निलम्बित किया गया था। सफाई नायक अखिल भारतीय सफाई संघ के प्रदेश सचिव भी हैं।

सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में सफाई की बहाली के अलावा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की गई थी और मांग पूरी न होने पर 29 मार्च से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई थी। अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार मांग पूरी न होने पर सफाई कर्मी सोमवार से हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक कार्यवाहक सफाई नायक को बहाल नहीं किया जाता है।

उनकी हड़ताल जारी रहेगी। मंगलवार को पालिका बोर्ड की बैठक में सफाई कर्मियों की हड़ताल से उत्पन्न हुई समस्या पर विचार किया गया था। बैठक में सफाई कर्मियों को काम पर लौटने के नोटिस जारी बुधवार तक काम पर न लौटेने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गईथी लेकिन सफाई कर्मियों पर नोटिस का कोई असर नहीं हुआ और बुधवार को नगर की सफाई व्यवस्था ठप रही।

नगर क्षेत्र में 20 स्थायी सफाई कर्मियों अलावा 14 संविदा पर सफाई कर्मी रखे गए है जबकि 120 सफाई कर्मी आउट सोर्स से हैं। यह सभी कर्मचारी तीन दिन से हड़ताल पर हैं और नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। सड़कों व गलियों में गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं।

कूड़ा न उठने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। इससे नगर वासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका अधिकारियों को गुरूवार को समस्या का हल निकल जाने की उम्मीद है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img