- अधिकारी ने पहुंचकर सुनी समस्याएं तथा निम्न समस्याओं को किया तत्काल पूरा
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: झालू में आजाद किसान यूनियन का धरना तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा। जिलास्तर अधिकारी ने धरना स्थान पर पहुंच कर सुनी समस्याएं। पंचायत की अध्यक्षता हाजी शकील अहमद ने व संचालन धमेंद्र सिंह ने किया।
शुक्रवार को आजाद किसान यूनियन का धरना तीसरा दिन भी लगातार जारी रहा। धरने के तीसरे दिन पर किसानों के मध्य सहकारिता विभाग के जिला स्तर के अधिकारी अमित त्यागी ने पहुंचकर किसानों की समस्याओं को जाना तथा निम्न समस्याओं को तत्काल पूरा किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, महासचिव गिरिराज सिंह, कोषाध्यक्ष शीशराम सिंह, संजीव राठी, नेपाल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार, संजीव राणा, कपिल कुमार, ज्ञानेश्वर सिंह, अभय सिंह, नितिन कुमार, मुनेश्वर सिंह, हरपाल सिंह, सतेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।

