Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

कृषि कानूनों के विरोध में बवनपुर में दिया धरना

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं द्वारा गजरौला मार्ग स्थित ग्राम बवनपुरा में धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया । इस दौरान किसानों ने जाम भी लगाया।

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनो कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने लंबे समय से आंदोलन छेड़ रखा है। दिल्ली में सड़कों को जाम करने के साथ ही किसान नेताओं के तत्वाधान में अलग-अलग स्थानों पर आंदोलन किए जा रहे हैं।संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को क्षेत्र के किसानों ने गजरौला मार्ग स्थित ग्राम बवनपुरा में सड़क पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया।

धरने पर बैठे किसान सरकार द्वारा लाए गए कानूनों को किसानों के विपरीत बताते हुए उन्हें वापस लेने की मांग कर रहे थे । प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि जब तक सरकार पूंजीपतियों का मोह त्याग कर किसानों के विपरीत लाए गए तीनों कानूनों को वापस नहीं लेती है तब तक देश के किसान आंदोलन पर डटे रहेंगे।

इस दौरान किसान नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी को देकर तीनों कृषि कानून वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी रुप देने तथा इससे कम पर खरीदारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाने मांग की मांग कर रहे थे।

आंदोलनकारियों में रामपाल सिंह, शीशपाल सिंह, महिपाल सिंह, अरुण कुमार, राजवीर सिंह, वरुण गुर्जर, अमर सिंह, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img