Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

छात्रा ने की आत्महत्या!

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी ने इसलिए जहर खाया कि क्योंकि युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फिर शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है उसकी तलाश की जा रही है। ज्वालापुर क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा 10 की छात्रा थी।

महिला का कहना है कि बहादरपुर जट गांव निवासी आबाद पुत्र जमील ने उनकी बेटी को प्रेम के जाल में फंसा लिया और फिर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले आबाद ने नाबालिग से शादी करने से इनकार कर दिया। इसी बात से परेशान होकर छात्रा ने जहर खा लिया। अस्पताल ले जाने पर छात्रा की मौत हो गई। हालांकि कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। परिजनों का दावा है कि किशोरी ने मरने से पहले उन्हें बताया था कि आबाद ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था। ताकि परिजन शादी के लिए मान जाए। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img