Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

मोबाइल की मांग पूरी न होने पर छात्र ने लगा ली फांसी

  • पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा

जनवाणी सवांददाता |

नहटौर: छात्र द्वारा परिजनों से मोबाइल मांगने पर मोबाइल की मांग पूरी नही होने पर फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी हरकिशन का ढाबा नहटौर नूरपुर मार्ग पर स्थित गांव बलदेवता पर है जहां पर उसका पुत्र दयाचंद (14 वर्ष) व दामाद विनोद गांव खण्डसाल निवासी काम करते थे। दोनों ही रात में रोज ढाबे पर सोया करते थे। बताया जाता है कि दयाचंद कई दिनों से अपने परिवार से मोबाइल की मांग कर रहा था।

वह पास के गांव में कक्षा छह का छात्र भी है। लेकिन, परिवार के लोग पहले पढ़ाई करने को कहकर मोबाइल नही दिलवा रहे थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर गत रात में किसी समय ढाबा बन्द होने के बाद दयाचंद ने पंखे में फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के बहनोई की जब आंख खुली तो उसने शव को लटका हुआ देखा। उसने मामले की सूचना परिजनों को दी और परिजनों ने पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आत्महत्या लग रही है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img