Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

पढ़ाई के लिए बने ऑनलाइन ग्रुप में छात्रा ने डाली अश्लील वीडियो, देखें वीडियो

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिले के कस्बा कांधला स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज की एक छात्रा ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए विषय शिक्षक द्वारा बनाए गए व्हाट्सअप ग्रुप में शुक्रवार को अश्लील वीडियो डाल दी।

छात्रा के ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने ने अभिभावकों में हड़कंप मच गया। मामले में कालेज की प्रधानाचार्य ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोरोना वायरस को लेकर कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य कविता जैन ने छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए व्हाट्सअप ग्रुप बना रखा है।

ग्रुप में हाईस्कूल और इंटर की छात्राओं को ऐड कर रखा है। शुक्रवार को एक छात्रा ने कालेज के ग्रुप में एक अश्लील वीडियों डाल दी।

ग्रुप में अश्लील वीडियो आने के बाद ग्रुप में शामिल छात्राओं में हड़कंप मच गया। छात्राओं ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।

छात्राओं के परिजनों ने मामले की सूचना कालेज की प्रधानाचार्य को दी। प्रधानाचार्य कविता जैन ने अभिभावकों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी ओर, कार्यवाहक थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह का कहना है कि कालेज की प्रधानाचार्य की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही ग्रुप में वीडियो डालने वाली छात्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img