Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने को छात्र ने जान जोखिम में डाली

  • वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: क्षेत्र के स्कूल के छात्र ने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल ली। छात्र ने स्कूल की दो मंजिला बिल्डिंग से उतरने का अपना एक वीडियो दूसरे छात्र से बनवाया। जिसमें यदि उससे जरा सी भी असावधानी हो जाती तो वह सीधे सड़क पर गिरता।

यह छात्र स्कूल के गेट से बाहर आने की बजाए। स्कूल की बिल्डिंग से कूदकर नीचे आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के बाद कुछ ही देर में तेजी से वायरल हो गया। स्कूल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्र को फटकार लगाई।

11 5

कंकरखेड़ा के सनातन धर्म इंटर कॉलेज के एक छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को तेजी से वायरल हो गया। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। दरअसल कुछ छात्र स्कूल के गेट के बाहर खड़े हैं। वही एक छात्र स्कूल की दूसरी मंजिल के ऊपर पहुंच जाता है। वह स्कूल से बाहर आने के लिए मुख्य दरवाजे का प्रयोग नहीं करता।

बल्कि छत के सहारे नीचे आता है। इसी बीच उसकी इस हरकत को उसके साथी मोबाइल में कैद कर रहे हैं। वीडियो बना रहे छात्र अपने साथी छात्र का हौसला बढ़ा रहे हैं। कुछ देर में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसमें छात्र के लिए तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर स्कूल प्रशासन के होश उड़ गए। जिसके बाद प्रशासन ने छात्र के परिजनों को स्कूल बुलाया।

परिजनों के सामने छात्र को जमकर फटकार लगाई गई। वही दोबारा गलती करने पर स्कूल से नाम काटने की हिदायत तक दे डाली। वहीं छात्र ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह के स्टंट को अंजाम दिया था। स्कूल प्रशासन का कहना है कि छात्र ने स्टंट के चक्कर में इस तरह की हरकत की है। छात्र व उसके परिजनों को चेतावनी दे दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img