जनवाणी संवाददाता |
रुड़की: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रुड़की में 1 से 15 जून तक प्राचार्य चंद्रशेखर बिष्ट के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जनभागीदारी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। ग्रीष्मावकाश के मध्यांतर विद्यार्थी अपने चहुंमुखी व्यक्तित्व विकास के आयामों को विविध पाठ्य सहगामी क्रियाओं में पूरे जोश व उमंग के साथ भाग लेकर अपनी क्रियात्मकता से सृजनशीलता व कलात्मक सौंदर्य बोध के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं ।
ग्रीष्मावकाश में प्राचार्य व उप प्राचार्या के नेतृत्व एवं शिक्षकों के परिपूर्ण मार्गदर्शन में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से जनभागीदारी गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्राथमिक से उच्च माध्यमिक विभाग तक विद्यार्थियों का उत्साह और जोश देखते ही बनता है। विद्यार्थियों की सृजनात्मकता दृष्टव्य है।