Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

महादेवी वर्मा ग्रुप की छात्राओं ने पाया प्रथम स्थान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: माधवपुरम स्थित शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में मातृभाषा सप्ताह के अंतर्गत हिंदी विभाग के तत्वावधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में प्रथम समूह मीराबाई, द्वितीय समूह महादेवी वर्मा तथा तृतीय समूह सुभद्रा कुमारी चौहान के नाम से बनाया गया। जिसमें द्वितीय समूह महादेवी वर्मा की छात्राएं सलोनी, रिंकी राजपूत, सोनिया, शालू तथा अंशिका ने अधिक से अधिक प्रश्नों के उत्तर देकर प्रथम स्थान पर रहीं। मीराबाई समूह की छात्राएं द्वितीय स्थान पर और सुभद्रा कुमारी चौहान समूह की छात्राएं तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ सुधारानी सिंह, डी लिट् हिंदी विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ दिनेश चंद ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ अनीता गोस्वामी एवं डॉ गौरी ने निर्णायक तथा डॉ स्वर्णलता कदम ने सहयोगी की भूमिका अदा की। डॉ नीता सक्सेना समेत महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img