जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन किरतपुर के एमएस डब्ल्यू विभाग के छात्र-छात्राओं को जागरूकता अभियान के लिए निदेशक इंजी. रोहित चौधरी, प्राचार्य डा. डबलेश कुमार, उप प्राचार्य डा. रवीश कुमार, डीन साइंस डा. सीडी शर्मा द्वारा कालेज परिसर से बस को झंडी दिखाकर दारानगर गंज के लिए रवाना किया गया।
रामा कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने गांव दारानगर गंज में शिक्षा, स्वच्छता व कोरोना महामारी पर जागरूकता अभियान चलाया। जिसका उद्देश्य ग्रामवासियों को शिक्षा व स्वच्छता की उपयोगिता समझाना तथा कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूक करना था। छात्र छात्राओं ने गांव में घर घर जाकर ग्राम वासियों को शिक्षा, स्वच्छता के महत्व को समझाया तथा कोरोना महामारी से बचने हेतु सामान्य तौर तरीकों जैसे मास्क, सेनेटाइजर आदि के प्रयोग के बारे में जानकारी दी।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

