- श्री जैन कन्या इंटर कालेज में राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम
जनवाणी संवाददाता |
शामली: आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला के अंतर्गत श्री जैन कन्या इंटर कालेज में छात्राओं द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं शहीदों की गाथा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह की अध्यक्षता में श्री जैन कन्या इंटर कालेज में छात्राओं द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं शहीदों की गाथा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत देशभक्ति पर आधारित गीत एवं लघु नाटिका प्रस्तुति की गई। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि 22 मार्च 1902 में प्रदेश का नाम नार्थ वेस्ट प्रविंसेज से यूनाइटेड प्रविंसेज आफ आगरा एंड अवा किये जाने तथा 23 मार्च1931 को शहीदी दिवस- स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायकों भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव की शहादत दिवस की स्मृति में 22 व 23 मार्च को दो दिवसीय ‘रंग दे बसंती‘ थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन जनपद में समारोह पूर्वक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा याद रखना है, जिनकी वजह से हमारा देश आजाद हुआ।
कार्यक्रम के अवसर पर श्री जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डा. रुचिता ढाका ने अपने संबोधन में कहा कि हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखना है। जिनकी वजह से हम चैन की नींद सो रहे हैं। कार्यक्रम के अवसर पर स्कूली अयापक एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

