- 55 कॉलेजों के 2045 छात्र-छात्राओं ने लगभग 212 से अधिक मॉडल्स के साथ की प्रतिभागिता
- प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर श्रीराम ग्रुप आॅफ कॉलेजेज की इकाई श्रीराम कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग में इनोवेशन एण्ड टेक्नोलॉजी इन इण्डिया थीम पर टैक फेयर-2021 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आए 55 कॉलेजों के 2045 विद्यार्थियों ने लगभग 212 से अधिक मॉडल्स के साथ प्रतिभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शोभित विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति प्रो. रंजीत सिंह, श्रीराम ग्रुप आॅफ कॉलेजेजÞ के चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा. आदित्य गौतम, श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा. आलोक गुप्ता, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा. प्रेरणा मित्तल एवं श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डा. गिरेन्द्र गौतम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

टैक फेयर 2021 को दो भागो- विज्ञान प्रदर्शनी एवं टैकनोवेव में बांटा गया। विज्ञान प्रदर्शनी को वर्ग ए और वर्ग बी में विभाजित किया गया। वर्ग ए में कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों को शामिल किया गया तथा वर्ग बी में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया।
प्रदर्शनी में कई जिलों से आए कॉलेजों के बालवैज्ञानिकों ने प्राकृतिक संसाधन, अंतरिक्ष, ऊर्जा-प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, विज्ञान और समाज, नाभिकीय विज्ञान, स्वास्थ्य व पर्यावरण आदि विषयों पर क्रियाशील एवं अक्रियाशील मॉडल्स प्रस्तुत किए।
इसमें ए वर्ग के क्रियाशील मॉडल्स में प्रथम पुरस्कार के लिए मोहसीन रजा व तुषार को मल्टीप्रपज ड्रोन के लिये चयन किया गया जो हॉली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जदौडा से है। द्वितीय पुरस्कार एसडी पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर के अर्नव, नंदनी गर्ग, नीनि अग्रवाल द्वारा बनाये गये ग्रीन पॉवर हाऊस प्लांट को दिया गया। तृतीय पुरस्कार आदर्श इंटर कॉलेज तलेहडी बुजूर्ग, सहारनपुर के राहुल, मनीष, विनीत, अतुल को वैक्यूम क्लिनर मॉडल के लिये दिया गया।
ए वर्ग की ही अक्रियाषील मॉडल्स की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज शामली के दीपाली, आकांक्षा, रूपल को क्लिन इंनवायरमेंट मॉडल के लिये दिया गया। द्वितीय पुरस्कार केके पब्लिक स्कूल खतौली, मुजफ्फरनगर के अभिषेक, अनिकेत, मुकूल को न्यूकलर साइंस मॉडल के लिये दिया गया। तृतीय पुरस्कार आरडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, तलहेडी बुजूर्ग, सहारनपुर के इकरा, आकांक्षा, नव्या को इलैक्ट्रिक पॉवर सिस्टम मॉडल के लिये दिया गया।
बी वर्ग के क्रियाशील मॉडल्स में प्रथम पुरस्कार एसडी पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर के शिवानी, गरिमा, नन्दनी को वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल के लिये दिया गया। द्वितीय पुरस्कार इस्लामिया इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सुवेब, मौ. आदिल, अब्दुल कादिर, अब्दुल खारिद को वायरलैस मॉडल के लिये दिया गया। तृतीय पुरस्कार कल्याणकारी इंटर कॉलेज जग्गाहेडी, मुजफ्फरनगर के आॅचल, श्रेया और सुहानी को एनर्जी मैनेजमेंट मॉडल के लिये दिया गया।

बी वर्ग की ही अक्रियाषील मॉडल्स की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार केके इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों लवीश और हिमांशु को मैथमेटिक्स मॉडल के लिये दिया गया। द्वितीय पुरस्कार हॉली चाइल्ड पब्लिक स्कूल जदौडा, मुजफ्फरनगर के आरम्भ, करिना, हिमांशु, को वुहान चाइना लैब मॉडल के लिये दिया गया।
तृतीय पुरस्कार आरके इंटर कॉलेज, शामली के पंकज कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, रजत, केशव को साइंस एंड सोसाइटी मॉडल के लिये दिया गया। कार्यक्रम के दूसरे भाग टैकनोवेव में लेन गेमिंग, पोस्टर मेकिंग, प्रजेंटेशन मेकिंग, टाइपिंग मास्टर, बैस्ट आउट आफ वेस्ट तथा क्वीज आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
जिसमें लेन गेमिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आदित्य कुमार एवं आकाश चौधरी ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार आदर्श द्विवेदी एवं शिवांश बंसल को दिया गया। तृतीय पुरस्कार कुलदीप राजपूत एवं अंशुल सिंह को दिया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अरमान और हिमांशु प्रजापति सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को दिया गया।
द्वितीय पुरस्कार लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती इंटर कॉलेज के सागर कल्याण एवं भावना जोशी ने प्राप्त किया। तृतीय पुरस्कार न्यू हॉलिजन पब्लिक स्कूल की मानसी नागर को दिया गया। प्रजेंटेशन मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार न्यू हॉलिजन पब्लिक स्कूल की प्रिया गुप्ता ने प्राप्त किया।
द्वितीय पुरस्कार डीएस पब्लिक स्कूल के उज्जवल ने प्राप्त किया। तृतीय पुरस्कार न्यू हॉलिजन पब्लिक स्कूल की अनुष्का भटनागर ने प्राप्त किया। टाईपिंग मास्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार डीएस पब्लिक स्कूल के उज्जवल, द्वितीय पुरस्कार स्काटिस इंटर स्कूल की गार्गी शर्मा तथा तृतीय पुरस्कार डीएस पब्लिक स्कूल के तरूण को मिला।
बैस्ट आउट आफ वेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कबूल कन्या इंटर कॉलेज के शोहेब खान तथा एलिस ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार गोल्डन पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर की कुंजन शर्मा एवं संस्कृति शर्मा को दिया गया। तृतीय पुरस्कार जेकेआई कॉलेज, शिवपुरी खतौली की मंतसा एवं सानिया ने प्राप्त किया।
वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रगति सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल के अब्दुल कादिर ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार श्रीकेके इंटर कॉलेज के हिमांशु ठाकुर और तृतीय पुरस्कार प्रगति सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल और सावेज जुंग को मिला। इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अमित कुमार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुजफ्फरनगर ने विजेताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि बाल वैज्ञानिकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिलक्षित होता है कि देश का भविष्य उज्जवल है और वह दिन दूर नहीं जब भारत विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की परिकल्पना क्षमता का विकास होता है। जिसके माध्यम से भविष्य में आगे चलकर बाल वैज्ञानिक देश और मानवता के हित में नए आविष्कार करने के लिए प्रेरित होंगे।

