Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

हिंदी दिवस पर स्कूल में आयोजित कार्येकर्मों में छात्रों ने लिया भाग

जनवाणी संवाददाता |

रामपुर मनिहारान: मदरलैंड पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बुधवार को मदरलैंड पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कविता पाठन,सुन्दर लेख, बच्चों ने स्लोगन प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। साथ ही स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस मौके पर स्कूल के प्रबन्धक सत्य संयम भूर्यान व प्रधानाचार्या डाक्टर कुमारी शालू भूर्यान ने हिन्दी के महत्व के बारे में बच्चों को विस्तार से समझाते हुए कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है हमें इसका सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर स्कूल की चैयरपर्सन श्वेता सैनी ने भी बच्चों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को अपने जीवन में हिन्दी को सम्मान और अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान देना चाहिए। इस दौरान बच्चों सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img