Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

कमजोर छात्रों की प्रतिभा पहचान कर दिया जाएगा बढ़ावा

  • श्री सत्यनाराण इंटर कॉलेज में कार्यशाला का दूसरा दिन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर तीन दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों ने नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बुधवार को कार्यशाला का शुभारम्भ डा. अमित मलिक ने माता सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्पांजलि देकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कन्या सुमंगला योजना का लाभ अधिक से अधिक छात्राओं तक पहुंचाने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने पर बल दिया।

अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के लागू होने से डरने के बजाय उसमे उत्साह पूर्वक भाग करेंगे परीक्षार्थीं। डॉ. रूचिता ढाका ने कहा कि नई शिक्षा नीति में कला व शारीरिक शिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

आनन्द प्रसाद ने कहा नई शिक्षा नीति में पढ़ाई में कमजोर छात्रों के उसके गुणों को पहचान कर उनकों उसी क्षेत्र मे बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदीप कुमार ने बताया कि समाज के कमजोर और दिव्यांग छात्र-छात्राओं की शिक्षा के लिए नई शिक्षा नीति मे विशेष ध्यान दिया गया है।

रमेश चन्द्रा ने नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत बनने वाली विभिन्न समितियों और विभागों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंच का संचालन अनिल कुमार कश्यप ने किया। कोविड-19 की गाइड लाइन के नियमों का पालन करते हुए कार्यशाला संपन्न हुई।
इस अवसर पर अनिल कुमार, घनश्याम शर्मा, अंजली जैन, अश्वनी कुमार, छवि शर्मा, ज्योति तायल, लक्ष्मी गर्ग, मनोज कुमार शर्मा, सोनिया सिंघल, राहुल संगल, महेश नारायण गौड, साकेत निर्वाल, अमित कुमार, मोहित मित्तल, लोकेश वर्मा आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img