Tuesday, March 10, 2026
- Advertisement -

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। कनाडा सरकार और वहां की टॉप यूनिवर्सिटीज ने भारतीय छात्रों के लिए अपने दरवाजे और बड़े कर दिए हैं। भारत और कनाडा के बीच शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े समझौते का एलान हुआ है, जिससे हजारों भारतीय छात्रों को सीधे फायदा मिलेगा। कनाडा ने भारतीय छात्रों के लिए 250 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप और 300 रिसर्च पदों का एलान किया है। जानें यूनिवर्सिटी आॅफ टोरंटो की इस नई पहल और हाइब्रिड स्टडी सेंटर्स के बारे में पूरी जानकारी।

220 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

इस नई पहल के तहत यूनिवर्सिटी आॅफ टोरंटो ने भारतीय छात्रों की मदद के लिए लगभग 2।1 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 175-200 करोड़ रुपये) का फंड सुरक्षित किया है। इस भारी-भरकम राशि से 220 से ज्यादा भारतीय छात्रों को कनाडा में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी। अच्छी बात यह है कि यह स्कॉलरशिप सिर्फ टोरंटो यूनिवर्सिटी तक सीमित नहीं होगी, बल्कि कनाडा के अलग-अलग संस्थानों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को इसका फायदा मिलेगा।

रिसर्च के लिए 300 नए पद

सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि शोध के क्षेत्र में भी बड़े अवसर खुले हैं। योजना के अनुसार, भारतीय छात्र शोधकतार्ओं के लिए 300 फंडेड रिसर्च पोजीशन तैयार की गई हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि अब भारत के होनहार छात्र कनाडा के वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों के साथ मिलकर नई तकनीक और इनोवेशन पर काम कर सकेंगे।

भारत में ही खुलेंगे ‘हाइब्रिड स्टडी सेंटर’

इस पूरे प्रोजेक्ट की सबसे दिलचस्प बात यह है कि कनाडा अब भारत में ही 3 ‘हाइब्रिड स्टडी सेंटर’ खोलने जा रहा है। ये सेंटर भारतीय संस्थानों के साथ मिलकर काम करेंगे। यहां छात्र अपनी पढ़ाई की शुरूआत भारत में ही कर सकेंगे और बाद में अपना कोर्स पूरा करने के लिए कनाडा जा सकेंगे। ये सेंटर मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (अक) और टेक्नोलॉजी जैसे विषयों पर फोकस करेंगे।

आसान होगा स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम

कनाडा और भारत की यूनिवर्सिटीज के बीच 13 नई पार्टनरशिप भी हुई हैं। इससे छात्रों के लिए एक देश से दूसरे देश जाकर पढ़ना और रिसर्च प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना काफी आसान हो जाएगा। इसके अलावा विजुअल आर्ट्स, म्यूजिक, पब्लिशिंग और एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी जैसे क्रिएटिव क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है।

कनाडा अपनी विश्व-स्तरीय और किफायती उच्च शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है, जो हर साल 8 लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करता है। यहां 100 से अधिक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज हैं। शिक्षा मुख्य रूप से अंग्रेजी और फ्रेंच में है, और ट्यूशन फीस अन्य देशों की तुलना में कम है। स्नातक (3-4 वर्ष) और स्नातकोत्तर (1-3 वर्ष) के अनेक विकल्प उपलब्ध हैं।

कनाडा में शिक्षा की प्रमुख विशेषताएं

शिक्षा प्रणाली: 10 प्रांतों और 3 क्षेत्रों के पास स्वयं के शैक्षिक नियम हैं।

शिक्षा का खर्च (भारतीय छात्रों के लिए): ट्यूशन फीस और रहने का खर्च सालाना लगभग 15 लाख से 45 लाख रुपये के बीच हो सकता है।

काम के अवसर: अंतरराष्ट्रीय छात्र पढ़ाई के दौरान प्रति सप्ताह 24 घंटे तक काम कर सकते हैं।

स्नातक के बाद की पढ़ाई : स्नातक के बाद 3 साल तक स्टे-बैक (वर्क परमिट) का विकल्प मिलता है, जो नौकरी पाने के लिए अच्छा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...

UP Cabinet: यूपी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी, संपत्ति रजिस्ट्रेशन में नाम मिलान अनिवार्य

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here