Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

गुलामी छोड़ो समाज जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी सुभासपा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अपना जनाधार बढ़ाने व लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर अभी से ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी गुलामी छोड़ो समाज जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान की शुरुआत 11 सितम्बर को गाजीपुर से राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर दो जनसभाओं को संबोधित कर करेंगे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जमीनी कवायद तेज कर दी है। अपने पूर्वांचल के किले को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी से अलग होकर अब सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पार्टी की कमान खुद संभल ली है। उनका अगला कदम 11 सितम्बर को गाजीपुर में होने वाली जनसभाओं के रूप में सामने आना वाला है। जहां वह गुलामी छोड़ो समाज जोड़ो अभियान शुरुआत करने वाले हैं।

एक ही दिन में सुभासपा अध्यक्ष राजभर पहले चुन्नी पौनी खेल मैदान में जनसभा करेंगे और फिर जैतपुरा में कार्यकर्ताओं व जनता को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक निष्कर्ष बैठक करेंगे। राजभर का पार्टी संगठन और जनाधार को लेकर गुलामी छोड़ो समाज जोड़ो अभियान चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img