Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

आरबीएस में थर्मल स्कैनिंग और मास्क के बाद प्रवेश

  • आरबीएस में हर रोज की जा रही है थर्मल स्कैनिंग

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज में गृह अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी परीक्षार्थी विद्यार्थियों की गेट पर ही थर्मल स्कैनिंग की जा रही है तथा मास्क का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया जिसके बाद ही विद्यार्थियों को विधालय में प्रवेश की अनुमति मिल रही है।

क्षेत्र के सभी इंटर कॉलेजों में गृह अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज नांगल सोती के प्रधानाचार्य राजीव चौहान तथा वरिष्ठ प्रवक्ता केशव शरण ने बताया कि कॉलेज में 7 जनवरी से गृह अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।

सभी विद्यार्थियों को मास्क लगाकर आने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। यदि भूलवश कोई विद्यार्थी मास्क लगाकर नहीं आता है, तो उसे विद्यालय की ओर से मास्क उपलब्ध कराया जाता है। सभी परीक्षार्थियों की कॉलेज के गेट पर ही थर्मल स्कैनिंग की जा रही है।तथा उनके हाथों को सेनिटाइजर किया जाता है।

परीक्षा केन्द्रों में विद्यार्थियों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठाया जाता है। कॉलेज के सभी टीचर्स भी कोविड-19 की सरकारी गाइड लाइन्स का गंभीरता से पालन करते हैं। उन्होने सभी विद्यार्थियों तथा अभिभावकों से कोविड-19 के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा उसके पालन में विद्यालय प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img