Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

तूफान के बीच सफल भारतीय पायलटों ने उतारा विमान, वीडियो वायरल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी यूरोप इन दिनों यूनिस तूफान की गिरफ्त में है। ऐसे में सैंकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, वहीं कईयों का रूट तक डायवर्ट कर दिया गया है। इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एयर इंडिया का पायलट लंदन में बड़ी ही कुशलता से विमान की सफल लैंडिंग कराता है। विमान तूफान को चीरते हुए एयरस्ट्रिप पर बड़ी ही आसानी से उतरता है। यह वीडियो सामने आने के बाद एयर इंडिया के पायलट की जमकर तारीफ हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, ये पायलट कैप्टन अंचित भारद्वाज और आदित्य राव थे, जो शुक्रवार को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर बोइंग ड्रीमलाइनर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराने में सफल रहे।

यूट्यूब चैनल पर हुई लाइव स्ट्रीमिंग

विमान की सफल और सुरक्षित लैंडिंग को एक यूट्यूब चैनल बिग जेट टीवी की ओर से लाइव स्ट्रीमिंग किया गया था। इस वीडियो को बनाने वाला कह रहा है कि यह भारतीय पायलट बहुत ही कुशल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो फ्लाइट में एक AI-147 हैदराबाद से थी, जिसके पायलट कैप्टन अंचित भारद्वाज थे, वहीं दूसरी फ्लाइट AI-145 गोवा से थी, जिसे कैप्टन आदित्य राव उड़ा रहे थे।

दूसरी एयरलाइंस नहीं उतार पा रही थीं विमान

एयर इंडिया ने अपने दोनों पायलट की जमकर तारीफ की है। एक अधिकारी ने कहा कि हमारे कुशल पायलटों ने हीथ्रो एयरपोर्ट पर उस समय लैंडिंग कराई, जब दूसरी एयरलाइंस हिम्मत हार चुकी थीं। दरअसल, तूफान के कारण विमानों का संतुलन बिगड़ सकता था और रनवे पर ये फिसल सकते थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

1987 के बाद सबसे शक्तिशाली तूफान

बताया जा रहा है कि यूनिस तूफान 1987 के बाद सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक है। शुक्रवार को लंदन में इसको लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया था। पूरे यूरोप में लगभग 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इस बीच करीब 450 उड़ानों को रद्द किया गया है। ब्रिटेन, आयरलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, जर्मनी और पोलैंड में अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img