जनवाणी संवाददाता |
बागपत/खेकड़ा: नगर के तांगा स्टैंड पर शुक्रवार को रालोद कार्यकतार्ओं ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिला अध्यक्ष ने सात मार्च को होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने का आहवान किया।
शुक्रवार को नगर के तांगा स्टैंड पर रालोद कार्यकतार्ओं ने एक बैठक का आयोजन किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसान व मजदूर मजबूर हो चुकें है। ये सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। बेतहाशा बढ़ती हुई महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, लेकिन गूंगी बहरी सरकार कमर तोड़ महंगाई पर ना तो बोलने को तैयार है और ना ही सुनने के लिए तैयार है।
देशभर का किसान सड़को पर अपनी जमीन व फसल बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान ही वह शक्ति है अहंकार के मद में सोई इस सरकार को जगा सकता है। वह अमीर व गरीबो के बीच बढ़ती हुई खाई को खत्म कर सकता है। इसलिए समय आ गया है कि किसान एकता का परिचय देते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्ये करें।
उन्होंने किसानों से कहा आगामी सात मार्च को रालोद की रैली को सफल बनाने का आहवान किया। इस अवसर पर सर्व खाप चौधरी जितेंद्र धामा, हरेंद्र, प्रिंस, तरुण धामा, राजपाल, सुरेंद्र, भोपाल, सुखपाल, विनोद, ऋषिपाल, राकेश, अमरपाल ,गजेंद्र, कृष्ण, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
रालोद नेताओं ने किया गांवों में जनसंपर्क
ढिकौली गांव में सात मार्च को होने वाली किसान महापंचायत के लिए लुहारा गांव में जनसंपर्क करते हुए पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सतेंद्र प्रमुख, धीरज उज्जवल, डॉक्टर साहब सिंह ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा की किसान को 100 दिन अधिक हो चुके हैं, लेकिन सरकार आंख बंद करें बैठी है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी हर जनपद में किसान जागृति व काले कानूनों के खिलाफ महापंचायत के कर रहे हैं। सरकार ने विद्युत की वृद्धि कर दी है गन्ने का भुगतान दिया नहीं है। इससे किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

