Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

32 बसों को सफलतापूर्वक लदान कर चांगसारी हेतु रवाना किया

  • मंडल की बिजनेस डेवलेपमेंट यूनिट के अथक प्रयासों से प्रथम बार किया गया नवनिर्मित बसों का लदान

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अपनी व्यापारिक नीतियों में निरंतर वृद्धि करते हुए मंडल की बिजनेस डेवलेपमेंट यूनिट के अथक प्रयासों से प्रथम बार टाटा मोटर्स की नवनिर्मित 32 बसों का सफलतापूर्वक लदान करके मोहनलालगंज से चांगसारी हेतु रवाना किया गया एवं इस कार्य से रेलवे को रू 20,96,530/-के रेल राजस्व की प्राप्ति हुई |अपनी व्यापारिक नीतियों के प्रसार, इसका उच्चीकरण एवं उत्तरोतर वृद्धि की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते हुए मंडल द्वारा अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में संवर्धन की दिशा में तथा इनको बढ़ावा देने के दृष्टिगत यह एक उल्लेखनीय प्रयास है जिसके तहत पहली बार इस प्रकार की व्यावसायिक प्रक्रिया को अमल में लाया गया है | इस लदान कार्य में मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट), राहुल कुमार के अथक प्रयासों ,स्पष्ट तथा पारदर्शी नीति निर्धारण के द्वारा यह कार्य सुगमतापूर्वक संपन्न किया जा सका |

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...
spot_imgspot_img