- आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची
- आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान नहीं हुई कोई जनहानि
जनवाणी संवाददता |
हरिद्वार: गुरुवार की दोपहर सिडकुल स्थित हैवल्स फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हडकंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बूझाने का कार्य शुरू किया। हरिद्वार के औद्योगिक सिडकुल क्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित हैवल्स कंपनी में लगी अचानक आग।
आग लगने से कंपनी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हैवल्स कंपनी के पेंट शॉप की चिमनी में लगी थी आग। आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान नहीं हुई कोई जनहानि। कंपनी कर्मचारियों द्वारा दमकल विभाग को दी सूचना मौके पर पहुंची दमकल विभाग 6 गाड़ियां। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

