Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

चीनी मिल सौ फीसदी करें किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान: डीएम

  • कहा, भुगतान में किसी तरह की कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जनपद की चीनी मिलों पर पेराई सत्र 2020-21 के बकाया गन्ना भुगतान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने चीनी मिल प्रतिनिधियों को किसाना का सौ फीसदी गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जनपद में किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर चीनी मिल प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने पेराई सत्र 2020-21 का प्रत्येक चीनी मिल वार किसानों के देय भुगतान की स्थिति की समीक्षा की।

जिस पर जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने उनको डीएम को अवगत कराया कि शामली चीनी मिल द्वारा 229.56 करोड़ के सापेक्ष 15.51 करोड का भुगतान किया है। इसके अलावा ऊ न चीनी मिल ने 232. 88 करोड के सापेक्ष 59. 29 एवं थानाभवन चीनी मिल द्वारा 304.68 करोड़ के सापेक्ष 18.46 करोड का भुगतान किया है।

जिस पर जिलाधिकारी ने किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किए जाने को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को किसानों का पेराई सत्र 2020-21 का अवशेष बकाया गन्ना मूल्य भुगतान प्रत्येक दशा में सौ फीसदी करने के कड़े निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसानों के गन्ना मूल्य भ्युगतान में किसी भी प्रकार की कोताही बरती जाती है तो संबंधित चीनी मिल के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बैठक में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक डा. कुलदीप पिलानिया, थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर एवं हैड एकाउंटेंट सुभाष बहुगुणा, ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img