Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

किनौनी शुगर मिल पर गन्ना विभाग की टीम का छापा

किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर की गई कार्यवाही

हेराफेरी मिलने पर टीम ने रिकॉर्ड जब्त किया

समिति कर्मचारियों की निगरानी में की जाएगी चीनी की बिक्री

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: बजाज शुगर मिल किनौनी पर किसानों के चले आ रहे अरबों बकाया भुगतान को लेकर गन्ना विभाग ने मिल पर शिकंजा कस दिया है। इसे लेकर शुक्रवार को गन्ना विभाग की टीम ने मिल के चीनी गोदाम पर छापा मारा और खामियां मिलने पर चीनी स्टॉक के रजिस्टर आदि की बारीकी से जांच की और रिकॉर्ड में हेराफेरी मिलने पर जब्त कर लिया। इसके अलावा अफसरों ने अब चीनी की बिक्री समिति कर्मियों की देखरेख में करने कर्मचारी के तैनात कर दिए हैं।

बजाज शुगर मिल किनौनी ने 30 जनवरी तक खरीद किए गए गन्ने का भुगतान अभी तक किसानों को अदा किया गया है। जबकि अभी चार माह के खरीद किये गए गन्ने का अरबों रुपए का भुगतान चीनी मिल दबाए बैठी है। किसानों उनके गन्ने का बकाया भुगतान न मिलने से वह परेशान हैं हाल ही में किसान संगठनों ने जिलाधिकारी के कार्यालय पर धरना देकर चीनी मिलों पर चले आ रहे बकाया गन्ना भुगतान को दिलाने की जोरदार मांग उठाई थी।

जिसमें अधिकारियों ने शीघ्र बकाया भुगतान दिलाने का भरोसा दे किसानों को वापस लौटा दिया था। उसके बाद चीनी मिलों ने जब गन्ने के बकाया भुगतान में कोई सक्रियता नहीं दिखाई तो शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर दुष्यंत कुमार के आदेश पर एक टीम बजाज शुगर मिल किनौनी में पहुंचे और टीम ने चीनी मिल के गोदाम पर छापा मारते हुए स्टॉक रजिस्टर का मिलान गोदाम में रखी चीनी से किया।

उसमें कुछ खामियां मिली तो टीम ने पूरे रिकॉर्ड को अपने कब्जे में कर लिया। छापा मारने वाली टीम ने बताया कि कोजन व बेगास की बिक्री से जो धन मिल प्रबंधन को मिल रहा है वह उसे गन्ने के बकाया भुगतान में देने के बजाय अन्य मद में खर्च कर रहे हैं। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

इसके अलावा चीनी की बिक्री भी अब समिति कर्मी की तैनाती के बाद ही की जाएगी। फिलहाल टीम ने चीनी बिक्री पर भी रोक लगाते हुए बताया है कि सोमवार से समिति कर्मी की ड्यूटी लगा दी गई है और उसकी देखरेख में चीनी की बिक्री शुरू की जाएगी। मिल प्रबंधन को सख्त आदेश दिए हैं कि वह किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को जल्द से जल्द अदा करें छापामार टीम में दौराला गन्ना समिति सचिव प्रदीप यादव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमर प्रताप सिंह, कार्यवाहक मलियाना गन्ना समिति सचिव नवीन सांगवान आदि शामिल रहे।

गन्ना विभाग की छापामारी की कार्रवाई के बाद मिल प्रबंधन ने 3 करोड रुपए के बकाया भुगतान के चेक देने का दावा किया है। उधर इस पूरे प्रकरण पर चीनी मिल के यूनिट हेड केपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मिल प्रबंधन ने तीन करोड़ रुपए के चेक किसानों के बकाया भुगतान अदायगी के लिए जारी कर दिए हैं। शीघ्र ही चीनी की बिक्री के बाद भुगतान में तेजी लाकर किसानों की पाई-पाई अदा की जाएगी।

चीनी की बिक्री कम होने के कारण बकाया भुगतान में देरी हो रही है, लेकिन मिल प्रबंध तंत्र किसानों के भुगतान के लिए कटिबद्ध है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img