- बुंदकी शुगर मिल में 30 सितंबर तक बनेंगे नए सदस्य
जनवाणी ब्यूरो |
नगीना: बुंदकी शुगर मिल के गांव दयालवाला में सिंगल बड विधि से गन्ने की पौध तैयारा कराई जा रही है। वहीं 223 ग्रामों की गन्ना खतौनी पंजिका पूर्ण कर ली गयी है। शीघ्र ही गन्ना किसानों को उनके गन्ना प्री कलेंडर उपलब्ध करा दिए जायेंगे।नवीन सदस्य बनने की फीस 221 रुपये व अंतिम तिथि 30 सिंतबर है।
शुक्रवार को गन्ना विकास परिषद बुंदकी के एससीडीआई अविनाश चंद्र तिवारी ने बताया कि अधिकांश गन्ना कृषकों ने अपने-अपने मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड उपलब्ध करा दिए है। जिनको गन्ने की साइड पर अपलोड कर दिया गया है।
फिर भी यदि किसी गन्ना कृषक का मोबाइल नंबर व आधार कार्ड फीड होने से छूट गया हो तो वह अपने समिति कार्यालय में समस्या निवारण पोर्टल अथवा गन्ना समिति सचिव के माध्यम से अपडेट करा सकते हैं। किसान किसी भी समस्या के लिए सीधे सचिव के मोबाइल नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

नए सदस्यों के विषय में एसीडीआई अविनाश चंद्र तिवारी ने बताया कि नवीन सदस्य बनने वाले किसान 30 सितंबर तक गन्ना समिति नगीना के नवीन सदस्य बन सकते हैं। उन्होंने गन्ना समिति के नवीन सदस्य बनने वाले किसानों को आगाह किया कि नवीन सदस्य बनने की फीस 221 रुपये है।

यदि कोई कर्मचारी किसी बिचौलिए के माध्यम से निर्धारित धनराशि से अतिरिक्त की मांग करता है तो ऐसी स्थिति में किसान उनके मोबाइल पर सूचित कर सकते हैं। गांव दयालपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं खाद्य सुरक्षा मिशन की योजना के तहत सिंगल बड और बड चिप की उन्नतशील गन्ना प्रजाति की नर्सरी तैयार कर रही हैं। नर्सरी तैयार करने में महिलाओं का योगदान सराहनीय रहा है।

