Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही पर लगाए यह गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील के माध्यम से एक चिट्ठी भेजकर एक्ट्रेस नोरा फतेही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुकेश चंद्रशेखर ने इस चिट्ठी में बताया कि एक्ट्रेस नोरा फतेही जैकलीन से जलती थीं और वह जैकलीन के खिलाफ मेरा ब्रेनवॉश कर रही थीं। सुकेश चंद्रशेखर के इस बयान के सामने आने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और दोनों का नाम आर्थिक अपराध शाखा की चार्जशीट में भी था।

20 33

जैकलीन से जलती थी नोरा

21 32

इस चिट्ठी में सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा है, “नोरा हमेशा जैकलीन से जलती थी और वह जैकलीन के खिलाफ मेरा ब्रेनवॉश कर रही थी। नोरा चाहती थी कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं और उसे डेट करना शुरू कर दूं।” केवल इतना ही नहीं सुकेश चंद्रशेखर ने यह भी बताया कि नोरा दिन में कई बार उन्हें कॉल करती थीं। उन्होंने कहा, “नोरा दिन में करीब 10 बजे मुझे फोन करती थी और अगर मैं फोन का जवाब नहीं देता तो वह लगातार फोन करती रहती थी।”

सुकेश ने कहा- मेरे पीछे पड़ी हुई थी नोरा

केवल इतना ही नहीं सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा पर कोर्ट में झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। उस चिट्ठी में आरोपी ने कहा, “नोरा ने कोर्ट में दावा किया है कि उसे कार नहीं चाहिए थी और ना ही उसने यह अपनी लिए ली थी, यह एक बहुत ही बड़ा झूठ है। क्योंकि वह मेरे पीछे पड़ी हुई थी कि उसे अपनी कार बदलनी है क्योंकि उसे सीएलए बहुत ही चीप लगती थी। इसलिए हम दोनों ने मिलकर कार सिलेक्ट की थी और इसके स्क्रीनशॉट और चैट्स ईडी के पास मौजूद हैं।”

22 29

नोरा को रेंज रोवर देना चाहते थे सुकेश

सुकेश ने दावा किया कि वह नोरा फतेही को रेंज रोवर देना चाहते थे लेकिन उसकी कार स्टॉक में नहीं थी और नोरा को तुरंत ही कार चाहिए थी। इसलिए मैंने उसे बीएमडब्ल्यू कार दी थी, जिसे उसने अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति के नाम पर रजिस्टर करवाया था।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img