Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

रवि, सोम, बुध, गुरु और शुक्र पुलिस पर रहे भारी

जिले में पुलिस के इकबाल को खुलेआम बदमाश चुनौती देते नजर आ रहे हैं। तभी तो बदमाशों के हौसले इतने बुलंद नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में हुई आपराधिक घटनाओं को देख यह कहा जा सकता है कि अपराधियों ने सीधे पुलिस के इकबाल को चुनौती दी है। अपराधियों का तो पेशा ही है अपराध करना। अपराधों का इस तरह से बढ़ जाना चिंता का विषय है ही, साथ में इन पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी का चौला ओढ़े पुलिस की जो कार्यशैली रही है, वह भी काफी चिंता का विषय है। जिले में हुई ताबड़तोड़ अपहरण की घटनाओं का अब तक खुलासा न हो पाना, उसकी जिम्मेदारी पर ही प्रश्नचिन्ह लगा रही है। आपराधियों को रोकना अब पुलिस के बस की बात नहीं रही। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। अपराधी जब और जहां चाह रहे पुलिस को खुली चुनौती दे आराम से घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस घटना के बाद हाथ मलते रह जाती है। क्रांतिधरा में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है।

  • मात्र पांच दिन में आठ आपराधिक वारदात

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सप्ताह के मात्र पांच दिन लोगों के लिए भारी मुसीबत बनकर आये। पांच दिन में बदमाश लुटेरों, चोरों ने जिले की कानून व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी। रविवार सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बदमाश लूट डकैती चोरी मर्डर की वारदात को अंजाम देते रहे।

पुलिस आंख बंद कर सोती रही। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और मुस्तैदी को बदमाशों ने चुनौती देते हुए दिनोंदिन एक के बाद एक वारदात कर कुल आठ स्थानों पर अपराधिक घटनाएं कर डाली। लोगों से लाखों का कैश व लाखों की ज्वेलरी लूट ली। थानेदार गश्त करने के बजाय आराम से अन्य कार्यों में मशगूल होते रहे। अपराध को रोकने के लिए पुलिस के लिए एकाएक चुनौती बढ़ गई हैं।

  • केस-1

29 जनवरी दिन रविवार। बदमाशों ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अहमद नगर में सेटरिंग व्यापारी शादाब के घर धावा बोला। वहां से बदमाशों ने हथियारों के बल पर 87 हजार 500 रुपये कैश व 50 हजार कीमत की ज्वेलरी लूट ली और फरार हो गए। लिसाड़ी गेट पुलिस देखती रह गई। बदमाश पुलिस घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

  • केस-2

30 जनवरी दिन सोमवार। सरधना थाना क्षेत्र के ग्राम इकड़ी में छह डकैतों ने सतीश त्यागी के घर रात में घुसकर लूटपाट की और 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सरधना पुलिस रात में सोती रही बदमाश आराम से फरार हो गए।

  • केस-3

एक फरवरी दिन बुधवार। बदमाशों ने दिनदहाड़े सुबह साढ़े नौ बजे के बाद सीपीडब्लूडी के ठेकेदार संदीप सिंह राणा और उनके बेटे वंश को टेप से बंधकर बनाकर तकरीबन 50 हजार रुपये लूटे। हालांकि वहां से थाना टीपी नगर की दूरी मात्र 200 मीटर दूरी थी, लेकिन घटना रेलवे रोड थाना क्षेत्र की थी। लूट की यह घटना पुलिस के लिए चुनाती बनी।

11 5

  • केस-4

दो फरवरी दिन गुरुवार को परतापुर थाना क्षेत्र रिठानी में बदमाशों ने ज्वेलरी दीपक शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश 15 फीट लंबी सुरंग खोदकर अंदर तक घुसे, लेकिन पुलिस को रात के वक्त कानोकान खबर तक नहीं लगी। जबकि घटना को रात के वक्त अंजाम दिया गया। पुलिस रात में आराम फरमाती रही। वहीं एक अन्य दुकान में चोरी की वारदात कर नकदी और चोरी का सामान चोरी कर लिया गया।

  • केस-5

तीन फरवरी दिन शुक्रवार। शहर और देहात में लगातार लूट चोरी डकैती की वारदात के बाद भी पुलिस नहीं चेती। बदमाशों के हौसले इतने बुलन्द हुए कि उन्होंने फिर शुक्रवार को दिनदहाड़े शहर के टीपी नगर थाना क्षेत्र में नामी जैन शिकंजी व्यापारी को निशाना बनाया और उनके हाथों व गले से साढ़े चार लाख कीमत का सोना लूट लिया।

इसके बाद भी बदमाशों ने सुभारती अस्पताल के कर्मचारी से मोबाइल लूट की घटना की। वहीं दोपहर के वक्त सुशांत सिटी में रिटायर्ड टीचर ओमवीर को भी पिस्टल दिखाकर लूटने का प्रयास किया, लेकिन उनके शोर मचाने पर बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। वहीं एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img