जनवाणी संवाददाता |
नगीना: महिलाओं ने सुंदरकांड का आयोजन कर बाद में भजनों द्वारा हनुमान जी का गुणगान किया गया।
शनिवार को मोहल्ला बिश्नोई सराय स्थित नंदकिशोर सैनी के निवास पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें हनुमान जी का गुणगान किया गया।
सुंदरकांड का पाठ कुमारी सर्वेश शर्मा ने किया सुंदरकांड वाचक ने हनुमान जी का गुणगान करते हुये उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि पवन पुत्र हनुमान जी की स्तुति करने से घर में सुख शांति रहती है तथा मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख शांति रहती है उन्होंने कहा कि हनुमान के बिना रामचंद्र जी भी अधूरे थे।

इसलिए भगवान रामचंद्र के साथ हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए। सुंदरकांड वाचक ने हनुमान के अनेक नामों का उल्लेख करते हुए गणेश वर्णन, शिव पार्वती संवाद सहित हनुमान जी के अनेक संस्मरण सुनाए गये।सुंदरकांड में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं मौजूद रहीं। सुंदरकांड के समापन पर सुंदरकांड की आयोजक आरती सैनी ने प्रसाद वितरण कर सभी धर्म प्रेमी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

