Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

सिद्धेश्वर शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: जगजीतपुर पीठ बाजार स्थित श्री प्राचीन सिद्धेश्वर शिव मंदिर में स्थानीय निवासियों ने श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। श्री प्राचीन सिद्धेश्वर शिव मंदिर के व्यवस्थापक कुलदीप चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर सुंदरकांड पाठ प्रारंभ किया।

इस अवसर पर हनुमान जी के सुंदर सुंदर भजन एवं सुंदर झांकियां प्रस्तुत किए गए। सुंदरकांड पाठ के बाद आरती की गई और श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों ने राम भक्त हनुमान और श्री राम के जयकारे लगाए। श्री प्राचीन सिद्धेश्वर शिव मंदिर के व्यवस्थापक कुलदीप चौधरी ने दीप प्रज्वलित करते हुए श्री हनुमान की महिमा का बखान किया और भक्तों का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री हनुमान जी कलयुग के जीवित देवता है। सच्ची श्रद्धा से वीर बजरंगबली के नाम मात्र से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही हनुमान जी की पूजा करने से जातक को किसी भी प्रकार की चिंता और भय नहीं सताती है। उन्होंने कहा कि देवताओं में शिवजी के बाद बजरंग बली ही ऐसे देवता हैं, जो अपने भक्तों पर अतिशीघ्र प्रसन्न होते हैं। सिर्फ छोटे से उपाय और मंत्र से ही हनुमान जी प्रसन्न हो जाते हैं।

स्थानीय निवासी कृष्णलाल प्रजापति ने कहा कि सुंदरकांड पाठ करने से घर में सुख शांति की प्राप्ति होती है विश्व का कल्याण होता है कलियुग में हनुमान जी का पूजा करने से सभी तरह के संकट, रोग से मुक्ति मिलती है सभी मनुष्य को प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ, बजरंग बाण का पाठ, संकट मोचन पाठ करना चाहिए इससे हनुमान जी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। सुंदरकांड पाठ आयोजन में पंडित पंकज जोशी, पुष्पांजलि, संदीप धीमान, बबलू पाल, अंकित, आशु धीमान, रितिक प्रजापति, रूद्र प्रजापति, वीरेंद्र कुमार, बिट्टू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img