नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अहान शेट्टी, जो अपनी आगामी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं, आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके पिता, अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की और अपने बेटे के लिए एक दिल छूने वाला संदेश लिखा।
सुनील शेट्टी ने किया पोस्ट
सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अहान के जन्मदिन पर उनके साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “तुम्हें हिम्मत और मजबूती के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए देख कर मुझे सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। तुम जो बन गए हो, उस पर मुझे गर्व है। जो चीजें तुम्हारा इंतजार कर रही हैं, उन पर भी मुझे गर्व है। एक बात कहना चाहता हूं, घड़ी ने अपने हाथ बदल लिए हैं, अब तुम्हारा वक्त है।”
सेलेब्स ने किए कमेंट्स
सुनील शेट्टी की इस पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया और कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पर कमेंट भी किए। अभिनेता रजत बेदी ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया, जबकि सोनू सूद ने अहान शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी। एक यूजर ने दुआ करते हुए लिखा, “बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी।”
अहान शेट्टी का वर्कफ्रंट
अहान शेट्टी ने 2021 में फिल्म तड़प से बॉलीवुड में कदम रखा था। अब वह जल्द ही फिल्म बॉर्डर 2 का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जो 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। इस फिल्म में अहान के अलावा सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और सोनम बाजवा जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे।

