Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

नवीन पेट्रोल पम्प पर पूर्ति विभाग ने की छापेमारी

  • जमीनी विवाद को लेकर अवैध बताया जा रहा पम्प
  • पम्प मालिक ने लगाया अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: जिला पूर्ति विभाग द्वारा बचनसिंह चैक के निकट स्थित नवीन पेट्रोल पम्प पर छापेमारी कर दस्तावेज चेक किये। पूर्ति विभाग द्वारा यह छापेमारी पेट्रोल पम्प की जमीन के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद के चलते की गई। आरोप था कि पेट्रोल पम्प की जमीन किसी ओर व्यक्ति है और अवैध रूप से इस पर पेट्रोल पम्प चलाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2022 04 23 at 1.58.40 PM

शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश सिंह अपनी टीम के साथ बचनसिंह चैक के निकट स्थित नवीन पेट्रोल पम्प पर पहुंचे और छापेमारी करते हुए पेट्रोल पम्प मालिक के दस्तावेज मांगे। इस दौरान पेट्रोल पम्प मालिक द्वारा पूर्ति विभाग की टीम को कागज नहीं दिखाये गये और वकील के माध्यम से कागज प्रस्तुत करने की बात कही।

WhatsApp Image 2022 04 23 at 1.58.41 PM

जिला पूर्ति विभाग द्वारा पेट्रोल पम्प की मशीन को बंद कराने पेट्रोल व डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि पेट्रोल पम्प की जमीन के कागज ठीक नहीं है, शिकायत के चलते कार्रवाई की गई। पेट्रोल पम्प स्वामी द्वारा कोई कागज प्रस्तुत नहीं किया गया है।

दूसरी ओर पेट्रोल पम्प के मालिक नवीन कुमार ने बताया कि उस पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। वह इस जमीन का 70 वर्षों से मालिक है और कुछ लोगों द्वारा इस जमीन का फर्जी बैनामा कराकर जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और कोर्ट द्वारा इस जमीन पर उसके पक्ष में स्टे भी किया हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img