Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

चुनाव में सप्लाई को लाई जा रही लाखों की अवैध शराब पकड़ी

  • जंगल में छिपाकर रखा गया था अवैध शराब का जखीरा

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए लाई जा रही अवैध शराब का जखीरा पकड़ा गया है। पुलिस ने 175 पेटी अंग्रेजी शराब और 500 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वहीं पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार किया।

झिंझाना पुलिस ने अभियान चलाते हुए गुरुवार की रात लाखो रुपये की अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। सीनियर उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मुुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव दभेडी के जंगल में अवैध शराब का जखीरा जमा किया गया है जिसे चुनाव के चलते क्षेत्र में सप्लाई किया जाएगा।

जिसके बाद सीनियर उपनिरीक्षक अनिल कुमार व उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह ने टीम के साथ दभेडी बुजुर्ग के जंगल में छापेमारी कर अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है जबकि आरोपी मौके से फरार हो गये।

पकड़ी गई अवैध अंग्रेजी शराब जिसमें 175 पेटी चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब के साथ आधा दर्जन प्लास्टिक की केन से लगभग 500 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। वहीं दूसरी ओर अहमदगढ़ चौकी प्रभारी पवन यादव ने 200 लीटर कच्ची शराब के साथ राजकुमार पुत्र जयभगवान निवासी दूधली को गिरफ्तार किया है।

सीनियर उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब की धरकड हेतु चलाये जा रहे अभियान मे अवैध अंग्रेजी शराब के जखीरे के साथ भारी मात्रा मे कच्ची शराब पकडी गयी है जिसकी कीमत लाखो रुपये है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

jammu: श्रीनगर में सीआरपीएफ बंकर वाहन नहर में गिरा, सात जवान घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में एक बड़ा...
spot_imgspot_img