Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

जरूरतमंदों को राशन डीलर व पूर्ति निरीक्षक ने किए 50 कंबल वितरित

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: धामपुर पूर्ति निरीक्षक व नगर क्षेत्र के राशन डीलरों ने जरूरतमंद लोगों को 50 कंबल वितरित किए इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि समय के अनुसार सभी लोगों को जरूरतमंद की मदद जरूर करनी चाहिए।

नगर के मोहल्ला जोशीयान में स्थित एसएफ सी गोदाम पर बुधवार की रात्रि में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी धामपुर पूर्ति निरीक्षक आदित्य त्यागी व नगीना पूर्ति निरीक्षक विनीत कुमार ने वह नगर के राशन डीलर अध्यक्ष विशाल शर्मा और नगर के राशन डीलरों ने संयुक्त रूप से जरूरतमंदों लोगो को 50 कंबल वितरित किए।

इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक आदित्य त्यागी ने कहा कि किसी भी सक्षम आदमी को समय-समय पर जरूरतमंदों की किसी भी प्रकार से मदद करनी चाहिए कभी कोई अगर कंबल वितरित करता है तो कभी भूखे को भोजन कराना चाहिए कभी कुछ लोगों को धन से भी मदद करनी चाहिए।

जिससे हमें आत्मशक्ति मिलती है और ऐसे कार्य करने से अन्य लोग भी प्रभावित होकर असहाय व गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं कंबल पाने वाले लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया इस अवसर पर नगर के राशन डीलर अध्यक्ष विशाल शर्मा, शारिक मंसूरी, आसिफ मलिक, जाहिद अहमद, मोहम्मद यूसुफ, अर्पित जैन, अमित गुप्ता, ब्रजमोहन शर्मा, हरपाल सिंह, अशोक अग्रवाल, आसिफ अहमद, कादिर अहमद, रईस अहमद, परवीन सिंह आदि राशन डीलर मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img